रिपोर्टर/अमित कुमार
सैयदराजा (चंदौली)नगर पंचायत जीटी रोड स्थित सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में सोमवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के उप प्रबंधक आकाश शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्या अर्चना सोनी ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किए। विद्यालय तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के भजनों की प्रस्तुति की।सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के उप प्रबंधक आकाश शर्मा ने यह बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी बहुत ही स्वच्छता प्रिय व्यक्ति थे। वह स्वच्छता के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए 01 अक्टूबर को विद्यालय तथा महाविद्यालय में "स्वच्छता ही सेवा है।" के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। देश की स्वतंत्रता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के योगदान के बारे में उन्होंने बताया।
विद्यालय के शिक्षकों ने महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के बारे में अपने विचार व्यक्त किये तथा उनसे संबंधित कई जानकारियां उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना सोनी ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में कुछ संस्मरण लोगों को बताएं। उन्होंने बताया कि शास्त्री जी ने "जय जवान- जय किसान" का नारा दिया था। शास्त्री जी का जन्म रामनगर, वाराणसी में हुआ था तथा उन्होंने कैसे अपनी शिक्षा प्राप्त की और देश के प्रधानमंत्री बने इस बारे में जानकारियां प्रदान की।जयंती कार्यक्रम में ,विजय पांडेय,प्रेम कुमार,प्रीति गुप्ता,सुषमा,निक्की, भाग्यश्री, किरन, विजयलक्ष्मी,आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।जयंती कार्यक्रम का संचालन शिक्षक फिराज अंसारी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें