बिजली कनेक्शन काटने पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

बिजली कनेक्शन काटने पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की तानाशाही को लेकर गांव से लेकर कस्बा में लोगों में भारी आक्रोश है। बुधवार को तेन्दुईपुर गांव की महिलाओं ने बिजली बिल बकाया को लेकर कनेक्शन काट दिये जाने से जमकर हंगामा मचाया। तहसील मुख्यालय से लेकर विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया। चेताया कि कर्मचारियों की मनमानी पर रोक नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों का आधार कार्ड लेकर मीटर और केबिल देकर विभागीय कर्मचारियों ने कोरमपूर्ति कर लिया। काफी हो हल्ला मचाने के बाद तीन माह पूर्व मीटर से कनेक्शन देकर बिजली चालू किया गया। बगैर मीटर रिडिंग किये ही कर्मचारियों ने गांव की दर्जनों लोगों का दस से पन्द्रह हजार का बकाया बताकर कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन और रसीद होने के बाद भी जोड़ा नही जा रहा है। जबकि शासन की ओर से मामूली शुल्क लेकर कनेक्शन जोड़ने का निर्देश है। शिकायत करने पर अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया। आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर कनेक्शन जोड़ने व मोहलत देने की मांग किया। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा नही सुनने पर तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया। एसडीएम से समस्या का समाधान की मांग किया। उधर एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि बकाया पर डिस कनेक्शन किया गया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में पूनम चौहान, श्यामदुलारी, सुशीला, कश्मीरा, मलरी देवी, धनवती देवी, शलावती देवी, बेचू सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages