मां कुष्मांडा देवी का दर्शन कर भक्तों ने लगाया जयकारा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

मां कुष्मांडा देवी का दर्शन कर भक्तों ने लगाया जयकारा

 

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की स्थापित मूर्ति पर नव दिवसीय मां की विभिन्न रूपों की आकर्षक झांकी सजायी जाती है। बुधवार  को मां कुष्मांडा देवी की झांकी सजायी गयी। देर शाम को मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थी और व्रती महिलाओं ने मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया। इस मौके पर रामलीला का मंचन देर रात तक चलता रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय तहसील प्रशासन के साथ दर्शन पूजन किया।
कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर वर्षो से शारदीय नवरात्र में धूमधाम से मां की नौ रूपों की झांकी सजायी जाती है। झांकी का दर्शन करने के लिये कस्बा सहित टिमिलपुर, नागेपुर, तेन्दुई,ताजपुर, पदुमनाथपुर, ईटवा, सिरोहुपुर, दुर्गापुर सहित विभिन्न गांव की महिलायें व ग्रामीण दर्शन पूजन के लिये आते है। शाम को मां कुष्मांडा देवी की झांकी खुलते ही जयकारा के साथ भक्तजन आरती करते हुए दर्शन कर निहाल हुए ।  इसके अलावा सम्मे माता मंदिर के अलावा सकलडीहा में काली मंदिर, चौरसिया गली में दुर्गा मंदिर में महिलाये दर्शन पूजन के लिये सुबह से जुटी रही। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आस्था के साथ पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की मुरादें पूरी होती है। अंत में देर रात तक पर रामलीला में सीता विवाह और राम वन गमन संवाद का मंचन देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ जुटा था। इस मौके पर पुजारी रामजनम चौबे, पवन वर्मा, नंदन सोनी, संत चौरसिया, राजू जायसवाल, लालचंद सेठ सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages