जर्जर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

जर्जर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा मंडी समिति की ओर से वर्षो पूर्व सरेहुआ कला गांव में सड़क का निर्माण कराया गया था। जो बीते कई साल से जर्जर है। सड़क निर्माण को लेकर कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर विरोध किया। इस दौरान जिला प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग उठाया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से मुख्य मार्ग से लेकर लिंक मार्ग को गड्डा मुक्त किये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी वर्षो से सरेहुआ कला गांव की जाने वाली मुख्य मार्ग लम्बे समय से क्षतिग्रस्त है। मंडी समिति की ओर से पूर्व में बनाया गया था । जगह जगह गड्ढा हो जाने के कारण आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। कई बार स्थानीय जिम्मेदार लोगों के साथ अधिकारियों से गुहार लगाया गया। बाबजूद सड़क मरम्मत नही होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हो हल्ला मचाते हुए सड़क निर्माण की मांग किया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में प्रधान देवलाल, पूर्व प्रधान रामप्रताप, रामकेश, संजय, किशोरी, जंगबहादूर,द्वारिका, अजीत सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages