सकलडीहा सीएचसी पर गरीब पीड़ितों को फल वितरण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

सकलडीहा सीएचसी पर गरीब पीड़ितों को फल वितरण

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा सीएचसी पर विधायक सुशील सिंह के जन्मदिन पर बुधवार को गरीब पीड़ितों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरण किया। इस दौरान मरीजों को हर संभव सहयोग दिलाने का भरोशा दिया।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के 47वां जन्म दिन पर भाजपा नेताओं ने जगह जगह जन्मदिन समारोह के रूप में मनाया। वही सकलडीहा सीएचसी पर भाजपा नेता विक्की सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर पहुंचकर दर्जनों वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। भाजपा नेता विक्की सिंह ने कहा कि गरीबों के लिये मसीहा है विधायक । उनके कथनी और करनी में कोई अंतर नही है। अंत में केक काटकर जन्मदिन की बधाई दिया। इस मौके पर डा. बीके प्रसाद, विक्की सिंह,श्यामबिहारी, गुड्ड सिंह, मनोज, गौरव सिंह,शिवेन्द्र सिंह, शिवप्रकाश, बृजेश यादव सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages