शिक्षा मित्रों के स्थायी करण तक संघर्ष रहेगा जारी: प्रदेश् अध्यक्ष - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

शिक्षा मित्रों के स्थायी करण तक संघर्ष रहेगा जारी: प्रदेश् अध्यक्ष

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की ओर से तेन्दुई पुर स्थित एक लॉन में शिक्षा मित्र अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिव कुमार शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। आगामी 18 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित महारैली में शिक्षामित्रों को पहुंचने का आवाहन किया। इस मौके पर जिले भर के भारी संख्या में शिक्षामित्र कार्यक्रम में शामिल रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्रों को लम्बे समय से सरकार सिर्फ कोरा आश्वासन दे रही है। पूर्व की सरकार में शिक्षा मित्रों को सम्मान और अधिकार दिया गया। लेकिर प्रदेश की सरकार शिक्षा मित्रों के अधिकार को लेकर मौन साधे हुए है। शिक्षामित्रों के स्थायी करण तक संघर्ष जारी रहेगा। वही विशिष्ठ अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ,श्रीराम द्विवेदी ने कहा कि अब शिक्षा मित्र अपने हक हकूक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगा।  शिक्षामित्र अपने खून पसीने से विद्यालय को सजाने संवारने का कार्य किया है।  वही बीईओ अवधेश कुमार राय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में शिक्षामित्रों की अहम भूमिका रही है । शासन के विभिन्न कार्यक्रमों में शिक्षामित्र अपनी पूरी लगन और ईमानदारी के साथ निर्देशों का पालन करते है। अंत में शिक्षा मित्रों को लखनऊ महारैली में पहुंचने का आवाहन किया। इस मौके पर भूपेन्द्र ,जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत, राजेश सिंह, अजित तिवारी, धर्मेन्द्र पाण्डेय,सत्यनारायण, रामकरन,जयप्रकाश,सतीश संगीता,सुनीता मौर्य,सुमन,प्रियंका  मीरा,ऋषिकांत,संजय जैन, पूर्णिमा,अब्दुल अलीम,मनोज तिवारी,बृजमोहन,कैलाश यादव, बृजेश,यशवंत,धर्मेंद्र कुमार, जयशंकर, शालिनी सिंह,सुनीता मौर्या, आशा मौर्य,अलका,अर्चना,सोनी, सुमन दीक्षित, रामधन,कंचन लता आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages