त्योहार में अंशाति और खलल डालने वाले होगे नजर बंद: एसडीएम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

त्योहार में अंशाति और खलल डालने वाले होगे नजर बंद: एसडीएम

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा, आगामी दिनों 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र दशहरा त्योहार को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। सोमवार को डीएम एसपी के निर्देश पर एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय संयुक्त रूप से सकलडीहा, चहनिया और धानापुर दुर्गापूजा मूर्ति स्थापक, वालेंटियर, प्रधान व सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने वाले आयोजकों के साथ बैठक किया। इस दौरान अधिकारीद्वय ने त्योहार पर अशांति या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, बिजली, बैरियर व वालेटियर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
सकलडीहा कोतवाली अर्न्तगत कुल 31 स्थानों पर विभिन्न गांव और कस्बा में दुर्गा मूर्ति की स्थापना होता है। इसके अलावा सकलडीहा कस्बा और पौनी गांव में रामलीला का आयोजन होता है। इसके साथ ही आधा दर्जन गांवों में जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। नईबाजार और सकलडीहा में दशहरा पर भारी भीड़ उमड़ता है। इसको लेकर पूजा समिति के पदाधिकारी, वालेंटियर, प्रधान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजकों के साथ बैठक एसडीएम व सीओ ने किया। पदाधिकारियों को बिजली, अग्निशमन प्रबंधन, साफ सफाई व वालेटियरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। पदाधिकारियों ने नवरात्र में पुलिस के साथ महिला दरोगा व महिला आरक्षी सादे वर्दी व खाकी में लगाने की मांग किया। अधिकारी द्वय ने चेताया कि त्योहार में किसी प्रकार की किसी व्यक्ति द्वारा खलल या अशांति फैलाने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ नजरबंद कर दिया जायेगा। इस मौके पर कोतवाल विमलेश मौर्या, चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा, सुरेश सिंह, पवन वर्मा, नंदन सोनी,अमरनाथ खरवार, राजेश सेठ, दिलीप गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट में...........
शक्ति दीदी त्योहारों पर रखेगी पैंनी नजर
सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि त्योहार पर शक्ति दीदी कार्यक्रम को लेकर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। इसके साथ ही पूजा सेवा समितियों व महिलाओं को सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करेंगी।
फायर बिग्रेड की टीम ने पंडालों का किया निरीक्षण
शासन के निर्देश पर फायर बिग्रेड की टीम प्रभारी हरेराम यादव के नेतृत्व में पूजा पंडालों पर पहुंचकर आयोजक समिति से मिलकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही उन्हे जागरूक करते हुए पम्पलेट का वितरण किया। इस मौके पर हरेराम यादव, नरेन्द्र यादव,जसवंत आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages