जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है भाजपा: विधायक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है भाजपा: विधायक

रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा समाजवादी पार्टी के विधान सभा कैम्प कार्यालय पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव और संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। इसके पूर्व मान्वर कांशीराम की परिनिर्वाण दिवस पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भगवान राम ने सेवरी का जूठा बैर खाकर समाज से उंच नीच और जाति की भावना को दूर किया था। लेकिन आज देश और प्रदेश में भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट रहा है। दबे कुचले दलित पिछड़े समाज का भारी उत्पीड़न हो रहा है। गरीब अपनी समाज की रक्षा तो दूर उनकी बातों को सुना तक नही जा रहा है। सरकारी नौकरी समाप्त होगया है। अब पढ़े लिखे युवा उधमी और पूंजीपतियों के नौकर बने रहे है। इस देश में इंसान से इंसान के खिलाफ जहर बोने का काम किया जा रहा है। भाईचार को बिगाड़ रही भाजपा। वही प्रदेश सचिव गिरजा शंकर पांडेय व बृजमोहन मौर्या ने कहा कि मान्वर कांशी राम समाज में समरता लाया था। आज भाजपा के लोग दिखावा कर रहे है। देश में लोकतंत्र संविधान को समाप्त करने की साजिश रच रहे है। अंत में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। इस मौके पर पूर्व जिपंस अनिल सिंह यादव, बृजमोहन मौर्या, गिरजाशंकर पांडेय, सुरेन्द्र मौर्या, अनिल चौहान, धनंजय यादव, मुन्ना चौहान, फजल अंसारी, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश, भूपेन्द्र सिंह, इद्रीश अंसारी, केदार यादव, प्रभात यादव, बबलू यादव, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages