एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा डीएलएड बालिका प्रशिक्षुओं को किया गया जागरूक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023

एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा डीएलएड बालिका प्रशिक्षुओं को किया गया जागरूक

रिपोर्टर/अमित कुमार 

सकलडीहा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्त्वाकांक्षी योजना एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में चंदौली के साईबर सेल एवं पुलिस विभाग द्वारा डीएलएड की प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई। निर्भया कांड के बाद महिलाओं के प्रति अपराध को लेकर लोगों की सोच एवं कानून में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सकलडीहा डायट प्राचार्य डॉ0 माया सिंह निर्देशन पर डायट के प्रशिक्षण कक्ष में प्रशिक्षुओं को सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधान, साईबर क्राईम, संवैधानिक उपबंध के बारे में बताया गया।इस दौरान जागरूकता सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर ११२ पुलिस हेल्पलाइन, १८१ महिला संबंधित योजना लाभ, १०९८ बाल श्रम व चाईल्ड पायरेसी, १९३० साईबर संबन्धित अपराध व पैसे की धोखाधड़ी, १०९० वूमेन हेल्पलाइन एवं आनलाइन साइट्स संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि कुछ संवेदनशील मुद्दों में महिला शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। इसके साथ ही पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट,आईटी एक्ट 2000, सुरक्षा एवं स्वतंत्रता निजता संबंधी उपबंध व कानूनी धाराओं के उपयोग की जानकारी दी गई।वही साइबर क्राइम प्रभारी दीपक कुमार पाल ने फेंक आईड़ी पर बने अकाउंट से होने वाले क्राइम के बारे में एवं इनसे होने वाली सावधानियों के बारे में बताते हुए कहा रास्ते में जाते समय अगर शोहदों से कोई परेशानी हो या राह चलते लड़कियों पर फब्तियां कसने या आनलाइन अपराध हो तो घटना स्थल के समय ही प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।सब इंस्पेक्टर मीरा यादव ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत 'शक्ति दीदी योजना' कार्य कर रही है साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क कार्य कर रहा है।प्रशिक्षुओं को बताया गया कि अगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो यूपी कोप साईट पर आनलाइन एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। डीएलएड प्रशिक्षु बालिकाओं ने स्क्वाड टीम से सुरक्षा संबंधी सवाल भी पूछे। प्रदेश सरकार ने बालिकाओं/ महिलाओं को देवी व शक्ति का दर्जा देते हुए मिशन शक्ति जैसी योजनाओं को लागू किया गया था जिसे अब महिला दीदी के नाम से जाना जा रहा है सामाजिक न्याय एवं समानता प्राप्ति एवं महिला सशक्तिकरण के तहत यह योजना काभी लाभप्रद रही है। महिलाओं में क्राईम के प्रति संचेतना का विकास हुआ है।इस मौके पर डॉ0 रामानंद कुमार,डॉ0बैजनाथ पांडेय, डॉ0जितेन्द्र सिंह, बिजेंद्र भारती, लिली श्रीवास्तव, डॉ0 स्वाति राय, केदार यादव, जयंत कुमार, हरिवंश यादव, प्रवीण राय,क़मर अयुब मोहनलाल व स्क्वायड  टीम के साथ अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages