जिला चैम्पियन बने नईबाजार स्कूल के बच्चों को किया सम्मानित - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

जिला चैम्पियन बने नईबाजार स्कूल के बच्चों को किया सम्मानित

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सकलडीहा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक नईबाजार व नोनार के बच्चे जिला चैम्पियन शीप का खिताब जीता है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय बच्चों को हौसला बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया। इस दौरान खेल शिक्षक सहित अन्य शिक्षकों को प्रसंशा किया।

बीते गुरूवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया में सम्पन्न हुई।  जिनमें सभी 9ब्लॉक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सकलडीहा ब्लॉक से पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाज़ार व नोनार की जूनियर बालक वर्ग की संयुक्त टीम ने भी प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में बरहनी की टीम को हराकर सकलडीहा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाज़ार व नोनार के संयुक्त टीम के बच्चे जिला चैम्पियनशीप का खिताब जीता। जिसे लेकर ब्लॉक के शिक्षकों में खुशी है। खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय नई बाजार के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किए और आगे कड़ी मेहनत कर मंडल व प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये हौसला अफजाई किया। टीम मेंटर अरुण रत्नाकर व नोनार के टीम मेंटर दिलीप कुमार सहित प्रतिभागी बच्चो की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना किया। जिला चैम्पियन बनने की बधाई दी । इस मौके पर प्रधानाध्यापक जमील अहमद, धर्मराज प्रसाद ,ज्योति भारद्वाज ,सतीश कुमार ,सुरेश कुमार, नागेंद्र कुमार ,मृत्युंजय आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages