आयुष्मान और सीएम आवास योजना गरीबों में लायी खुशहाली - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

आयुष्मान और सीएम आवास योजना गरीबों में लायी खुशहाली

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा विकास खंड के खगवल व राउतपुर गांव में शुक्रवार को चलो चंदौली प्रशासन आपके द्वार के तहत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में आयुष्मान, पीएम आवास, अन्त्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी सहित अन्य योजनाओं के तहत पंजीयन कराकर ग्रामीणों को लाभ दिलाया गया। इस मौके पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही समस्याओं का समाधान भी किया गया। अंत में ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा और स्वच्छता को लेकर किया जागरूक किया गयासकलडीहा ब्लाक के  खगवल व राउतपुर गांव में जनचौपाल में रसद विभाग, पंचायत विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग सहित अन्य विभागों के तहत दर्जनों ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीयन कराया गया। इस दौरान सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की आयुष्मान ,पीएम और सीएम आवास योजना गांव के गरीबों में खुशहाली लाया है। इसके अलावा गरीबों को फ्री में अनाज, बच्चों की शिक्षा से गांवों की तस्वीर बदल रहा है। इसके पूर्व बीडीओ केके सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने नवजात बच्चों के अन्नप्राशन एक महिला की गोद भराई कार्यक्रम में सम्मलित हुए। उन्होंने विकास कार्यो की चर्चा की। अंत में दोनों गांव में एक दर्जन समस्याओं को संबधी अधिकारी को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया गया।  इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,एडीओ आशीष गुप्ता, हवलदार यादव, प्रधान अनिल कुमार सिंह सचिव गणेश यादव, शशीकांत सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages