जाम की समस्या को लेकर नींद से नही जाग रहे अधिकारी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

जाम की समस्या को लेकर नींद से नही जाग रहे अधिकारी

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा शारदीय नवरात्र माह शुरू होने वाला है। इसको लेकर सकलडीहा कस्बा में सधन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर सुबह शाम जाम की समस्या से स्कूली वाहन से लेकर एम्बुलेंस कर्मी और राहगीर परेशान है। जबकि आये दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी कस्बा प्रभारी और थाना प्रभारी नींद से नही जाग पर रहे है। जाम की समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। दुकान के सामने वाहनों के आड़े तिरछे खड़ा होने के कारण जाम के काफी परेशानी होती है।

सकलडीहा कस्बा में एक ओर जलभरॉव की प्रमुख समस्या बनी हुई है। वही दूसरी ओर कस्बा से लेकर तिराहों पर दुकानों के सामने आड़े तिरछे वाहनों के खड़ा होने व ठेला दुकानों के सड़क किनारे जाम की स्थिती हो जाती है। इसके साथ ही मनमानी ढ़ग से ओवर लोड वाहनों की आवागमन के कारण स्कूली वाहन और एम्बुलेंस कर्मी सुबह शाम परेशान रहते है। इसके बाद भी आये दिन समस्या को लेकर कस्बा प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों की पीकेट ड्यूटी होने के बाद भी मूक दर्शक बने रहते है। व्यापारियों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। उधर सीओ राजेश कुमार राय ने जाम की समस्या को लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages