सकलडीहा पीजी कॉलेज में चला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

सकलडीहा पीजी कॉलेज में चला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई एवं महाविद्यालय में वृक्ष के किनारे घास को साफ करके पौधों को सिंचित किया। उसके बाद छात्रों द्वारा पुस्तकालय की साफ सफाई की गई।
स्वच्छता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि स्वच्छता जीवन की खुशहाली का मूल मंत्र है। जीवन के लिये आग पानी हवा रोशनी प्रकृति जरूरी है। उसी प्रकार स्वस्थ्य जीवन के लिये स्वच्छता जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवकों को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में साफ सफाई के साथ पौधों को सिचिंत करने का कार्य किया।  अंत में स्वच्छता को लेकर गांधी के विचार को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र यादवख् डॉ अनिल तिवारी, श्याम लाल यादव सहित स्वंय सेवक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages