जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में चार शिक्षकों को चयन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में चार शिक्षकों को चयन

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शुक्रवार को परिषदीय  विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा योग प्रतियोगिता कराया गया। इस योग प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो शिक्षक एवं दो शिक्षिकाओं का चयन किया गया।

जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हुआ।  जिसमें एक शिक्षक एवं एक शिक्षिका को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जो एससीईआरटी लखनऊ में आयोजित होगा पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान सुधीर कुमार यादव सहायक अध्यापक विकासखंड धानापुर , द्वितीय स्थान अरुण कुमार विकासखंड नौगढ़, तृतीय स्थान विपिन कुमार नौगढ़ रहे। वही महिला वर्ग में शिक्षका आरती गुप्ता विकासखंड नियमताबाद  द्वितीय स्थान, बॉबी जायसवाल विकासखंड नियमताबाद तृतीय स्थान, अनीता यादव विकासखंड नियमताबाद जनपद चंदौली का चयन योग विशेषज्ञ शशि कुमारी, पुष्पा राय द्वारा किया गया । पांच उत्कृष्ट एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2024 को पुरस्कृत किया जाएगा। प्राचार्य डॉ माया सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ माया सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस योग प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना एवं जीवन की चुनौतियों को सामना करना तथा संतुलित व्यक्तित्व और अच्छा स्वास्थ्य के लिए योग की महती भूमिका होती है । योग शरीर और मन तथा भावनाओं को संतुलित करने में सहायक होता है।  इस मौके पर योग प्रतियोगिता के नोडल राजेश सिंह, प्रवक्ता डॉ० बैजनाथ पाण्डेय, लिली श्रीवास्तव, डॉ जितेन्द्र सिंह, जयंत कुमार सिंह,अजय कुमार यादव ,केदार यादव, कमर अयूब, रामाशंकर यादव, हरबंश यादव, अजय भारती आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages