मां सिद्धिदात्री के जयकार के साथ भक्तों ने टेका मत्था - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

मां सिद्धिदात्री के जयकार के साथ भक्तों ने टेका मत्था


रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा, कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की स्थापित मूर्ति पर नव दिवसीय मां की विभिन्न रूपों की आकर्षक झांकी सजायी जाती है। सोमवार को मां सिद्धिदात्री की झांकी सजायी गयी। देर शाम को मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थी और व्रती महिलाओं ने मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया। इस मौके पर रामलीला का मंचन देर रात तक चलता रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ राजेश कुमार राय व कोतवाल विमलेश मौर्या दर्शन पूजन में जुटे रहे।
कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर वर्षो से शारदीय नवरात्र में धूमधाम से मां की नौ रूपों की झांकी सजायी जाती है। झांकी का दर्शन करने के लिये कस्बा सहित टिमिलपुर, नागेपुर, तेन्दुई,ताजपुर, पदुमनाथपुर, ईटवा, सिरोहुपुर, दुर्गापुर सहित विभिन्न गांव की महिलायें व ग्रामीण दर्शन पूजन के लिये आते है। शाम को मां सिद्धिदात्री की झांकी खुलते ही जयकारा के साथ भक्तजन आरती करते हुए दर्शन कर निहाल हुए ।  इसके अलावा सम्मे माता मंदिर के अलावा सकलडीहा में काली मंदिर, चौरसिया गली में दुर्गा मंदिर में महिलाये दर्शन पूजन के लिये सुबह से जुटी रही। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आस्था के साथ पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की मुरादें पूरी होती है। अंत में देर रात तक पर रामलीला में मेघनाथ वद्ध सहित अन्य का मंचन देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ जुटा था। इस मौके पर पुजारी रामजनम चौबे, पवन वर्मा, नंदन सोनी, संत चौरसिया, राजू जायसवाल, लालचंद सेठ सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages