रावण का प्रतीकात्मक पूतला फूंकते ही लगाये जय श्रीराम के नारे - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023

रावण का प्रतीकात्मक पूतला फूंकते ही लगाये जय श्रीराम के नारे

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कस्बा में टिमिलपुर स्थित प्राचीन शिव सरोवर में मंगलवार को जयश्रीराम के उद्धघोष से रावण का प्रतीकात्मक पूतला दहन किया गया। इस मौके पर आसपास गांव के हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ा था। एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ राजेश कुमार राय कोतवाली पुलिस के साथ पूरे दिन चक्रमण करते रहे।
दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र में नौ दिवसीय मां की विभिन्न रूपों की झांकी सजायी जाती है। इसके अलावा रामलीला का मंचन किया जाता है। विजयादशमी पर रामलीला के मंचन में राम व रावण का युद्ध का मंचन किया गया। अंत में देर शाम छह बजे चालीस फूट के रावण का प्रतीकात्मक पूतला राकेट के माध्यम से जलाया गया। दशानंद की पुतला में आग लगते ही जय श्रीराम के उदधोष से कस्बा गुंजामय हेागया। रावण की प्रतीकात्मक पूतला दहन कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ा था।  दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से बार बार सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए सूचना प्रसारित किया जा रहा था। इस मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल विमलेश मौर्या, कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह सहित समिति के अध्यक्ष लालचंद सेठ, पवन वर्मा, नंदन सोनी, अभय वर्मा, संत लाल चौरसिया, विजय गुप्त, राजू जायसवाल सहित अन्य सहयोगी भक्त जन मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages