राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में लौहपुरूष की मनायी जंयती - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 1 नवंबर 2023

राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में लौहपुरूष की मनायी जंयती


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा देश के प्रथम गृहमंत्री व लौहपुरूष सरदार बल्लभाई पटेल की जंयती सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थानों पर राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ राजेश कुमार राय, सकलडीहा पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने सत्य निष्ठ एवं प्रतिज्ञा की शपथ लिया इस मौके पर उनके विचारों को वक्ताओं ने रखा। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये निष्पक्ष होकर समाज को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। वही सकलडीहा पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, सीओ राजेश कुमार राय, बीडीओ केके सिंह, डायट प्राचार्य डा. माया सिंह, सकलडीहा इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डा. एस के लाल ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक आधुनिक भारत के शिल्पकार है लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जंयती मनायी जाती है।


इसके पूर्व कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने कोतवाल विमलेश मौर्या के नेतृत्व सत्य निष्ठा का संकल्प दोहराया। अंत में परिषदीय स्कूल और बृजनंदनी कांवेट सहित विभिन्न स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गयी। बच्चों को लौह पुरूष के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर निदेशक डा० अखिलेश अग्रहरी,एडीओ हवलदार यादव, लेखाकार विजय शंकर, अरूण रत्नाकर सहित अन्य मौजूद रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages