रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल के मुहिम को बढ़ावा देने के लिये जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। गुरूवार को दिवाली त्योहार को लेकर राष्ट्रीय आजिविका मिशन के तहत जय भीम समूह की महिलओं द्वारा मिट्टी की दीयों सहित अन्य सामाग्री का खरीदारी करते हुए समूह का प्रोत्साहन किया। इस दौरान डीसी मनरेगा ने विकास कार्यो की समीक्षा भी किया।
ऑनलाइन खरीदारी को छोड़ गांव की समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित मिट्टी की दीयां, मोमबत्ती, अगरत्ती, धूप, निरमा पाउडर, रूई की बत्ती आदि सामाग्री को बढ़ावा देने के लिये ब्लॉक स्तर पर दिवाली पर स्टॉल लगाया गया है। जो आसानी से सस्ते दर पर ग्रामीणें केा उपलब्ध हो सके। सकलडीहा विकास खंड परिसर में राष्ट्रीय आजिविका मिशन के तहत जयभीम समूह की महिलाओं ने स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भर के साथ प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल मुहिम को संबल प्रदान किया है। डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी ब्लॉक के अधिकारियों के साथ स्टॉल पर सामानों की खरीदारी के साथ उनका हौसला बढ़ाया। अंत में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए मनरेगा कार्य में तेजी लाने का दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार, बीडीओ के. के. सिंह, लेखाकार विजय शंकर, लेखा सहायक रमेश कुमार, तकनीकी सहायक राम अवतार, राम विलास, रन विजय सिंह, वीरेन्द्र कुमार,मनोज पाण्डेय, समर वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें