रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय चंदौली की ओर से गुरूवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सहायता सेवा और लोक अदालत की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा किया।
विधिक सेवा दिवस को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार अखिलेश गुप्ता ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय द्वारा आयोजित लोक अदालत गरीबों और निर्बलों के लिये रक्षा कवच है। छोटी बड़ी समस्या का सुलह समझौता के माध्यम से गरीब परिवार में खुशियां लौटा रहा है। लोक अदालत के माध्यम से गरीबों को हर प्रकार की न्याय की सेवा और जानकारी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही विधिक सेवायें क्या है। कौन पात्र है। लोक अदालते क्या है। और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली विधिक सहायता पर विस्तार से प्रकाश वक्ताओं ने डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. एस के लाल, कमलापति पांडेय, सत्यमूर्ति ओझा, त्रिभुवन नारायण सिंह,अभय शंकर पांडेय, वंशराज, डा. प्रमोद पांडेय,पीएलबी संजीव शर्मा, चन्द्रशेखर,खुशीहाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें