रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा, पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था के साथ इंसानियत का फर्ज निभाता है। गुरूवार को सीओ राजेश कुमार राय मनिहरा स्थित दृष्टिबाधित दिव्यांगजन बच्चों के साथ धनतेरस और दिवाली का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों को उपहार के साथ मिठाईयां वितरण किया। सीओ के इस पहल का विद्यालय परिवार ने सराहना किया है।
धनतेरस और दिवाली खुशीयों का त्योहार है। परिवार के लोग मीठे पकवान के साथ घरों को दीपों और रंगोली से सजाकर भगवान प्रभुश्रीराम और देवी लक्ष्मी का पूजा करते है। लेकिन ऐसे भी बच्चे है। जों दुनिया की सारी खुसियों को महसूस तो कर सकते है। पर देख नही सकते है। ऐसे में जनपद की पुलिस कानून व्यवस्था के साथ इंसानियत का फर्ज निभाने से पीछे नही रहता है। कुछ ऐसी ही सोच के साथ एसपी डा. अनिल कुमार के पहल पर सीओ राजेश कुमार राय ने मनिहरा के दर्जनों दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशीयां ही नही धनतेरस और दिवाली का बधाई देते हुए उपहार और मिठाई भी वितरण किया। सीओ दृष्टि वाधित बच्चों के चेहरे पर किलकारियां और खुशियों को देख भावुक होगये। उन्होंने बच्चों को हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। इस मौके पर निदेशक ज्ञान प्रकाश, सुजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें