रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा, दिवाली के पर्व में गांव और कस्बा में लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति स्थापित किया जाता है। गुरूवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ राजेश कुमार राय कोतवाली में पूजा आयोजकों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिया।चेताया कि पूजा पंडाल में अश्लील गाना बजाने पर पूजा पंडाल के सभी सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक दिवाली से पूर्व लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित होता है। पूजा आयोजकों के साथ सीओ राजेश कुमार राय ने बैठक करके पूजा कमेटी के पदाधिकारियों को बगैर अनुमति मूर्ति की स्थापना और पूजा पंडालों में अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। पूजा पंडाल के समीप किसी प्रकार की शराब की दुकान,मूर्गा व मछली और बकरा की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर सबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा, महफूज आलम, मोलू राजभर सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें