त्योहार पर जाम की समस्या से बिलबिलाये राहगीर और महिलायें - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 12 नवंबर 2023

त्योहार पर जाम की समस्या से बिलबिलाये राहगीर और महिलायें


रिपोर्टर/अमित कुमार


सकलडीहा दिवाली की त्योहार को लेकर पिछले दो दिनों से कस्बा में जाम की स्थिती बनी हुई है।  सधन तिराहा और अलीनगर तिराहा तक सुबह शाम एम्बुलेंस कर्मी और राहगीर परेशान है। आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।  आरोप है कि कोतवाली पुलिस सिर्फ थाने पर बैठकर बिचौलियों के साथ कोरमपूर्ति में जुटी रहती है।

सकलडीहा कस्बा में धनतेरस से पूर्व दिवाली की त्योहार को लेकर महिला और बच्चों की खरीदारी के लिये भीड़ उमड़ रहा है। एक ओर चौड़ीकरण को लेकर जाम की स्थिती उत्पन्न हो रहा है। वही दूसरी ओर पटरी से लेकर सड़कों पर दुकान लगा होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जा रहा है।  कस्बा से लेकर तिराहों पर दुकानों के सामने आड़े तिरछे वाहनों के खड़ा होने व भारी वाहनों के आवागमन से सड़क किनारे जाम की स्थिती हो जाती है। जिससे  दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों की पीकेट ड्यूटी होने के बाद भी कोतवाली में दिनभर बैठे रहते है। व्यापारियों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। उधर सीओ राजेश कुमार राय ने त्योहार पर पुलिस कर्मियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने का निर्देश है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages