रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा दिवाली त्योहार को लेकर जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश है। इस क्रम में शनिवार की देर शाम एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ राजेश कुमार राय कस्बा सहित क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सर्राफा कारोबारियों से मिलकर दुकान के बाहर सीसी कैमरा लगाने की अपील किया। इस दौरान दुकानदारों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में सहयोग प्रदान करने केा बताया।
दिवाली त्योहार को लेकर सुबह से शाम तक कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर काफी भीड़ लग रहा है। इसके साथ ही कोतवाली क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा भी पूजा आयोजकों द्वारा स्थापित किया गया है। डीएम एसपी की ओर से त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है।
इस क्रम में एसडीएम अनुपम मिश्रा सकलडीहा कस्बा, नागेपुर, तेन्दुई और टिमिलपुर में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किया। इसके साथ दुकानदारों को सीसी कैमरा और जाम से निजात दिलाने में सहयोग प्रदान करने की अपील किया। इसके साथ ही किसी प्रकार की अफवाह और सोशल मिडिया में भ्रामक सूचना नही डालने का अपील किया। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय,कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह,महफूज अहमद सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें