पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों की लगी लम्बी लाइन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 12 नवंबर 2023

पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों की लगी लम्बी लाइन

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा  शासन की ओर से प्रधानमंत्री उज्जवला के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर फ्री दिये जाने की घोषणा किया गया है। इसको लेकर 15 दिसम्बर तक लाभार्थियों का केवाईसी (सत्यापन) कराना जरूरी है। शनिवार को कस्बा स्थित राज भारत गैस एजेंसी पर केवाईसी के लिये महिलाओं की लम्बी लाइन लगी थी। इस दौरान दर्जनों लाभार्थियों का सत्यापन किया गया।


सकलडीहा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत करीब साढ़े छह हजार लाभार्थियों का प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत चयनित है। शासन की ओर से लाभार्थियों को गैस सिलेडर दिवाली और होली पर फ्री दिया जायेगा। इसको लेकर लाभार्थियों की केवाईसी कराया जा रहा है। केवाईसी (सत्यापन) के लिये सुबह से ही कस्बा के अलीनगर मार्ग पर लम्बी लाइन लग रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर का दाम उनके खाते में भेजा जायेगा।

इस बाबत ऐजंसी संचालक राजबहादूर सोनकर ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों का कार्ड का सत्यापन 31 दिसम्बर तक होना है।15 दिसम्बर तक लाभार्थियों के पासबुक के साथ बैंक एकाउंट नंबर और आधार का सत्यापन किया जायेगा है। जिससे शासन की योजना का लाभ आसानी से मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages