जामडीह में जामेश्वर महादेव के दर्शन पूजन के लिये उमड़ी भीड़ - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 15 नवंबर 2023

जामडीह में जामेश्वर महादेव के दर्शन पूजन के लिये उमड़ी भीड़

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा क्षेत्र के जामडीह गांव में दिवाली के दूसरे दिन आस्थावान महिलाओं का दर्शन पूजन के भीड़ उमड़ पड़ा था। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में जामेश्वर महादेव के डबल शिवलिंग का दर्शन पूजन का कार्यक्रम चलता रहा । मान्यता है कि यहां पर आने वाली हर महिलाओं की मुराद पूरी होती है। मेला को लेकर चंदौली थाने की पुलिस व पीएससी तैनात रही।
जामडीह गांव में पौने दो सौ वर्ष से अधिक प्राचीन डबल शिवलिंग का जामेश्वर महादेव की मंदिर है।

मान्यता है कि यहां पर मंगल कामना और मन्नत लेकर आने वाली हर माताओं की मुरादें पूरी होती हैं।  काशी विश्वनाथ, मारकंडेय महादेव, कॉलेश्वर महादेव के दर्शन के बाद लोग जामडीह में जोड़ा शिव लिंग जामेश्वर महादेव का दर्शन करने के लिये दूर दूर से लोग आते है। यहां पर खोदाई के दौरान एक साथ अवतरित डबल शिवलिंग और गौतम बुद्ध से जुड़ी प्रतिमा भी मिली थी। मान्यता है कि यहां पर आने वाली माताओं की मुरादें पूरी होती है। दिपावली के सुबह भैया दूज के अवसर पर महिलायें जामेश्वर सरोवर में स्नान ध्यान कर नये वस्त्र धारण कर जामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।


चेन स्नेचर को भगाने में सिपाही निलंबित
जामडीह में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को जामेश्वर महादेव मंदिर में चार महिला चेन स्नेचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सदर में तैनात एक सिपाही ने पैसे का लेनदेन कर एक स्नेचर को मौके से भगा दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारी ने उक्त सिपाही को निलंबित कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages