रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा गायत्री परिवार की ओर से पांच दिवसीय नवचेतना जागरण के तहत गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। सोमवार को रामजानकी हनुमान मंदिर पर डायट प्राचार्य डा. माया सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके भूमि पूजन सहित अन्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार की ओर से वक्ताओं ने विधि विधान से भजन कीर्तन व पूजा किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डायट प्राचार्य डा. माया सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार की ओर से आयोजित महायज्ञ मानव जीवन में खुशहाली लायेगी। मेरा सौभाग्य है कि इस महायज्ञ में शामिल होने का मौका मिला। वही सकलडीहा इंटर कालेज के प्राचार्य डॉ एस के लाल ने कहा कि गायत्री मंत्र के जाप मात्र से मानव के सारे कष्ट दूर हो जाते है। प्रज्ञा पुराण कथा को सुनने वाला सदैव अविकार से दूर रहता है। इसके पूर्व संकल्प, भूमिपोजन, झंडा पूजन, हवन और आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम को बहेरी गायत्री परिवार की बहनों ने आचार्य बृजराज चौबे जी के नेतृत्व में पूरा कराया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सकलडीहा मंजू बर्मा, जिला समन्वयक गायत्री परिवार सत्यनारायण,डॉ रामशंकर वर्मा, रामप्रसाद पाठक, प्रदीप जायसवाल,दीपक श्रीवास्तव, विकल जयसवाल,संतलाल चौरसिया,सविता,हरिहर विष्वकर्मा, हरिशंकर मिश्रा, अवधेश मिश्रा आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें