रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा विकास खण्ड के धरहरा गांव में रविवार को भाजपा नेता अमित सिंह और साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने सराहनीय पहल करते हुए वृद्ध गरीब महिला व पुरुषों में कंबल,चप्पल, मिठाई व आर्थिक मदद किया। गरीबो का यह सामान पाकर चेहरे खिल उठे। इन लोगो ने ग्राम प्रधान व समिति के अध्यक्ष के कार्यो की सराहना किया है।भाजपा नेता अमित सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुगों को होती है।
क्योंकि उनके पास सीमित व्यवस्था होती है। उनकी इस समस्या को कम करने के लिए जो सार्थक प्रयास होता है उसे किया जाता है। इसी कड़ी में गांव के गरीब वृद्ध महिला व पुरुषों को आवश्यकता अनुरूप राहत सामाग्री कंबल, चप्पल मिठाई और आर्थिक सहयोग दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबो को विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर रहे है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओ से आगे बढ़कर इनकी सेवा का आह्वाहन कर रहे है। अंत में गांव के विकास के साथ लोगों को अपने घरों के युवाओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने का आवाहन किया। इस मौके पर प्रधान श्वेता सिंह,तुलसी स्वामी,अंशु पाण्डेय,कल्लू सिंह,पीयूष पाण्डेय,टिंकल पाण्डेय,नारायण पाण्डेय,नान्हक, अमित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें