सकलडीहा तहसील में रीयल टाइम खतौनी कार्य हुआ पूरा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 14 दिसंबर 2023

सकलडीहा तहसील में रीयल टाइम खतौनी कार्य हुआ पूरा


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शासन के निर्देश पर रीयल टाइम खतौनी कार्य पूरा करने का निर्देश है। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा की तत्परता से सकलडीहा तहसील के 427 गांवों का रियल टाइम खतौनी का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब किसान व भू स्वामियों को दाखिल खारिज के बाद नाम तुंरत दर्ज हो जायेगा। पहले इसके लिये काफी समय लगता था। बार बार नाम दर्ज कराने के लिये चक्कर लगाना पड़ता था। रियल टाइम खतौनी कार्य पूरा होने से काफी सहुलियत मिलेगा।


जिलाधिकारी निखिल टी फूंड के निर्देश पर जिले के समस्त तहसीलों में रियल टाइम खतौनी कार्य को पूरा कराये जाने का कवायद तेजी से किया जा रहा है। इस क्रम में सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा की तत्पतरा से 429 गांवों में 427 गांवों की रियल टाइम खतौनी कार्य को पूरा करा लिया गया है। दो गांव चकबंदी में होने के कारण रूका है। रियल टाइम खतौनी 19 कालम का होगा। जिसमें हर गाटा और किसानों का अंश निर्धारित होगा। पूर्व व बर्तमान केआदेश स्पष्ट और सरल भाषा में अंकित होगा। इस रियल टाइम खतौनी में कोई भी परिवर्तन बगैर एसडीएम न्यायालय की आदेश के बगैर परिवर्तन नही किया सकेगा। 

इससे किसान और भू स्वामियों का बगैर उनके मरजी से उनके हक का जमीन को गुमराह करके नही लिखा सकेंगे। रियल टाइम खतौनी में पूर्व में नामांतरण आदेश आदेश के कालम में दर्ज किया जाता था। इसमें काफी समय लगता था। अब तुरंत दर्ज होगा। इसके लिये किसान और भू स्वामी को किसी प्रकार का चककर नही लगाना होगा।


इनसेट में..........
पांच तहसीलों में सकलडीहा का कार्य पूर्ण
रियल टाइम खतौनी में सकलडीहा के 429 गांव में 427 गांव का पूर्ण करा लिया गया है। चंदौली सदर में 378 में 353, चकिया में  476 में 418, नौगढ़ तहसील में  130 में  128, मुगलसराय 185 में 166 गांव का रियल टाइम खतौनी कार्य कराया गया है। शेष लगातार कवायद जारी है।

कोट.........
सकलडीहा तहसील में सभी राजस्व गांवों का रियल टाइम खतौनी तैयार करा लिया गया है। अब कोई भी आदेश रियल टाइम यानी तुरंत दर्ज होगा। किसान और भूस्वामी को इसके लिये चक्कर नही लगाना होगा। आदेश भी स्पष्ट लिखा होगा ।
अनुपम मिश्रा उपजिलाधिकारी सकलडीहा, चंदौली। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages