डायट पर शुरू हुआ तीन दिवसीय संस्कृत किट का प्रशिक्षण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 14 दिसंबर 2023

डायट पर शुरू हुआ तीन दिवसीय संस्कृत किट का प्रशिक्षण

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर गुरूवार को  प्राचार्य डॉक्टर माया सिंह के निर्देशन में तीन दिवसीय कला समन्वित संस्कृत किट प्रशिक्षण शुरू कराया गया। पहले दिन माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । प्रशिक्षण में जनपद के सभी नौ विकास खंडों से प्राथमिक विद्यालय के 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया ।

प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. माया सिंह ने कहा कि गणित किट का प्रशिक्षण पूरे जिले का संपन्न होने पर संस्कृत किट का प्रशिक्षण डायट स्तर पर शुरू किया गया है। हिंदी विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ बच्चों को संस्कृत की ज्ञान जरूरी है। इसके लिये शिक्षकों को अपने विद्यालय में सरल तरीके से संस्कृत पढ़ाने का प्रशिक्षण कार्यशाला में दिया जायेगा। 

इसके पूर्व प्रशिक्षण के नोडल डायट प्रवक्ता डॉ रामानन्द कुमार ने प्रशिक्षण के तीनों दिन की रूपरेखा पर चर्चा किया। सन्दर्भदाता के रूप में रामकुंवर सिंह यादव,रविन्द्र चंद्र मिश्रा, वंदना वर्मा ,इंदु श्रीवस्तव और आरती गुप्ता के द्वारा प्रथम दिन की सभी सत्रों का संचालन किया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता प्रवीण कुमार राय, जयंत कुमार सिंह , राजेश सिंह, कमरअयूब,सहित संस्थान के समस्त प्रवक्ता  उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages