सकलडीहा में जाम की समस्या को लेकर कोतवाली पुलिस मौन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 14 दिसंबर 2023

सकलडीहा में जाम की समस्या को लेकर कोतवाली पुलिस मौन

रिपोर्टर/अमित कुमार।  सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के दौरान भारी वाहन और जेसीबी सड़क के किनारे खड़ा करने पर सकलडीहा में जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस के अधिकारी मौन साधे हुए है। प्रभारी कोतवाल और कस्बा प्रभारी थाने पर बैठकर समस्या को लेकर कोरमपूर्ति में जुटे हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।








पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चंदौली से सैदपुर सड़क का चौड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी बड़ी वाहनों के आने जाने और सड़क पर जेसीबी खड़ा कर कार्य करने से सुबह शाम जाम की स्थित हो जाती है। जिससे सकलडीहा अलीनगर तिराहा से लेकर सधन तिराहा पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाता है। आये दिन जाम की समस्या को लेकर शादी विवाह और हास्पीटल और स्कूल जाने वाले बच्चे करा रहे है।


इसके बाद भी कोतवाली प्रभारी से लेकर कस्बा प्रभारी सिर्फ कोरमपूर्ति में जुटे हुए है। जबकि पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार समस्याओं के निस्तारण और सर्तकता बरतने का निर्देश है। व्यापारी नेता केके सोनी, दिलीप गुप्ता, श्यामबहादूर भारती, बाबूजान,आशीष जायसवाल,राकेश मोदनवाल, लल्लू खां, श्रवण राय ने प्रतिदिन जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages