रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाला निर्माण को लेकर जगह जगह गड्ढा खोदकर मिट्टी दुकान के सामने छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही नाला निर्माण कार्य जगह जगह अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे सकलडीहा कस्बा का मुख्य मार्ग मिट्टी के ढ़ेर के रूप में तब्दील होगया है। यही नही चौड़ीकरण को लेकर कैबिनेट मंत्री को आवास के सामने लगी बोर्ड भी हटवा दिया गया है। मिट्टी की ढ़ेर को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
सकलडीहा कस्बा में पिछले चार माह से अधिक समय से सड़क चौड़ीकरण को लेकर नाला की खोदाई की जा रही है। व्यापारियों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी जगह जगह नाला ठेकेदार के माध्यम से खोदवाकर छोड़ दिया गया है। एक ओर से नाला निर्माण कार्य फाइनल नही होने से जगह जगह गंदा नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। यही नही दुकानों के सामने नाला के लिये जेसीबी से खोदा गया गड्ढा का मिट्टी का ढे़र भी दुकान के सामने छोड़ दिया गया है। जिससे दुकान से सड़क पर आने जाने का मार्ग बंद होने के साथ दुकाने बंद होगयी है।
नाला निर्माण अधूरा होने के कारण आने काफी समस्या हो रहा है। कस्बा के व्यापारी पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही को लेकर आन्दोलन का मूड बनाया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता, बाबूजान अहमद,मंटू पांडेय, गोलू यादव आदि ने विभागीय लापरवाही को लेकर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
चौड़ीकरण के दौरान दर्जनों दुकाने ध्वस्त
सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की लगी आवासी बोर्ड को हटा दिया गया। यही नही मंत्री के घर के समीप कई मकान और दुकानों को तोड़ दिया गया है। जबकि पूर्व में लाखों रूपये खर्च करके नाला का निर्माण और इंटर लॉकिंग कार्य हुआ था।
सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की लगी आवासी बोर्ड को हटा दिया गया। यही नही मंत्री के घर के समीप कई मकान और दुकानों को तोड़ दिया गया है। जबकि पूर्व में लाखों रूपये खर्च करके नाला का निर्माण और इंटर लॉकिंग कार्य हुआ था।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें