रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा, मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 87 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देशित किया गया।
सीडीओ सुरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि समस्या आने पर अधिकारी उसे गंभीरता से ले बार बार एक ही समस्या आने पर संबधित विभाग की जबाब देही होगा। इसके पूर्व लम्बित प्रार्थना पत्रों के बारे में जानकारी लिया गया। इस मौके पर एसडीएम अनुमप मिश्रा, एसडीएम दिव्या ओझा, बीडीओ केके सिंह,विजय कुमार,नायब तहसीलदार अमित सिंह, प्रभुनाथ यादव,बीईओ अवधेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें