जरूरत मंदों बच्चों की मदद ही राष्ट्र की सेवा : ब्लॉक प्रमुख - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 17 दिसंबर 2023

जरूरत मंदों बच्चों की मदद ही राष्ट्र की सेवा : ब्लॉक प्रमुख


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा क्षेत्र के अमर ज्योति केन्द्र स्थित दृष्टिवाधित विद्यालय में शनिवार को समाजसेवी गिरधारी जायसवाल व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने चालीस बच्चों को ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया। इस दौरान बच्चों को हमेशा सहयोग  का भरोशा दिया। कंबल पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा। अंत में बच्चों को मिठाई सहित अन्य सामाग्री दिया गया।

ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि विकसीत भारत तभी होगा जब हम देश के हर नागरिकों के बारे में दया और प्रेम की भावना रखेंगे। प्रधानमंत्री का विकसीत भारत का संकल्प है कि गांव के अंतिम पायदान तक रहने वाले लोगों को योजना का लाभ मिले। इसके लिये हम सभी का दायित्व बनता है कि हर जरूरत मंद गरीब और असहायों को सेवाभाव से उन्हें  योजना का लाभ दिलाये। समाजसेवी गिरधारी जायसवाल द्वारा दृष्टिवाधित गरीब बच्चों को ठंड के मौसम में कंबल देना बहुत ही पुनित कार्य है। वही समाजसेवी गिरधारी जायसवाल व प्रधान अमित सिंह ने बच्चों को हर संभव सदैव सहयोग का भरोशा दिया। इस मौके पर प्रधान सुरेन्द्र यादव, पंकज सिंह, शुभम सिंह, कोआडिनेट सुजीत कुमार, निदेशक ज्ञान प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages