रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा, विकास खण्ड के ग्राम सभा नागनपुर व पीथापुर में विकसीत संकल्प यात्रा कार्याक्रम के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और पंजीयन कराया गया। अंत में सरकारी की विभिन्न योजना के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की गारंटी देता है। इसके लिये लगातार गांव गांव कैम्प लगाकर अधिकारी और कर्मचारी योजनाओं को लाभ दिलाने में जुटी है।विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अन्तिम और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।
इसके पूर्व प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना,पीएम सम्मान, उज्जवला योजना सहित अन्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। अंत में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन स्तर में कितना सुधार हुआ मेरी कहानी मेरी जुबानी के क्रम में उनके अनुभव को भी उपस्थित लोगों ने एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुवल सुना । इस मौके पर डॉ शंभूनाथ गोंड, भानु प्रताप सिंह, मंजू राजभर,रवि सिंह , रंजय पाण्डेय, रामदयाल यादव , पन्ना यादव, चंद्रिका राजभर , भगवान दास राम, जय प्रकाश चौहान, मुसाफ़िर प्रजापति, सचिव संजय यादव, सतीश दूबे, शिवा मिश्रा आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें