रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा पर डायट प्राचार्य डॉ माया सिंह के निर्देशन में चल रहे तीन दिवसीय कला समन्वित संस्कृत किट प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकास खंडों से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डायट प्रवक्ता डॉ रामानन्द कुमार नोडल की देखरेख में यह प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में रामकुंवर सिंह यादव, रविन्द्र चंद्र मिश्रा, वंदना वर्मा ,इंदु श्रीवस्तव और आरती गुप्ता के द्वारा विगत तीन दिवस के अन्तर्गत सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियां, छद्म प्रस्तुतिकरण कराया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत समापन सत्र के दौरान प्राचार्य द्वारा वर्कशीट निर्माण, प्रशिक्षण के दौरान निर्मित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा संस्कृत भाषाओं की जननी है इसके अनुकरण से संस्कार विकसित होते हैं ।
संस्कृत का अध्ययन हमें अपनी जड़ों की ओर लौटने एवं अपनी पुरातन संस्कृति की सम्रृद्ध बनाता है। संस्कृत किट प्रशिक्षण लेकर सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों में संस्कृत के प्रति रुचि जागृत करने, अधिगम स्तर में वृद्धि करने पर बल देंगे। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रामानंद कुमार, प्रवक्ता डॉ रोशन सिंह, देवेन्द्र कुमार, जयंत यादव, हरिवंश यादव, प्रवीण कुमार राय, डॉ जितेन्द्र सिंह, केदार सिंह यादव, लिली श्रीवास्तव, राजश्री सिंह, संतोष गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें