रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र के सेकेंड फीडर से जुड़े गांव बरठीं में वर्षों पुराना बिजली का तार हो गया है। जिसको बदलने के लिए कुछ माह पहले प्रक्रिया It's हुई । लेकिन जगह जगह खंभा लगाकर इतिश्री कर लिया गया। जिसकी वजह से दो चार दिन पर तार टूटते रहते है। ग्रामीणों का आरोप है कि अचानक तार टूट कर गिरता है जिससे कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र के बरठीं गांव की आबादी लगभग पांच हजार के करीब है। गांव में बिजली तार कई वर्षों पहले लगाए गए थे। जो काफी जर्जर हो चुके है। जिसको बदलने के लिए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया था। जिसके बाद कुछ माह पूर्व तार बदलने के लिए नए खम्भे लगाए गए लेकिन तार नहीं अब तक बदला गया। जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है।
ग्रामीण अलाउद्दीन,मुकेश यादव,हीरा,बबलू पाल,शकील अंसारी,अंगद ने आरोप लगाया है कि अगर बिजली तार बदल दिया जाता तो कोई घटना दुर्घटना नहीं होती। दो दिन पूर्व तार टूट कर गिर गया था। उसी दौरान रास्ते से जा रहे एक ग्रामीण की जान बच गई। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय से जर्जर बिजली के तार बदलवाने की मांग किया है। इस बावत एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही सर्वे कर जर्जर तार बदले जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें