मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न को लेकर किया जागरूक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न को लेकर किया जागरूक

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर डायट पर बुधवार को डायट प्राचार्य डा. माया सिंह व कार्यक्रम नोडल अधिकारी लिली श्रीवास्तव की देख रेख में सेक्सुअल हैरेसमेंट एट वर्कप्लेस प्रिवेंशन वीक का आयोजन किया गया। इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक एवं एसआरजी की मासिक समीक्षा बैठक एजेंडा बिंदुओं पर किया गया।
कामकाजी महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा अधिकारियों, शिक्षक शिक्षिकाओं, स्टाफ, डीएलएड प्रशिक्षुओं के समक्ष की गयी। इस दौरान  डॉ स्वाति राय, डॉ जितेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार राय, केदार यादव, राजेश सिंह, कमर अयूब द्वारा अधिनियम की पृष्ठभूमि, यौन उत्पीड़न की समस्यायें, व्यवहारिक चुनौतियां, विधायी उपबंध सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। 

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न वर्गों, सामाजिक समूह की कामकाजी महिलाओं के शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न एवं आंतरिक शिकायत समिति और स्थानीय शिकायत समिति के गठन और उनकी समस्या के व्यवहारिक व विधायी समाधान पर प्रकाश डाला गया। अंत में माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक एवं एसआरजी की मासिक समीक्षा बैठक एजेंडा बिंदुओं पर प्राचार्य की अध्यक्षता एवं जयप्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक चन्दौली की उपस्थिति में आयोजित की गई। 

जिसमें साप्ताहिक कैलेंडर के अनुपालन, पाठ पुस्तकों की उपलब्धता, लर्निंग आउटकम्स, छात्र प्रगति , टीएम के प्रयोग, एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।  प्रभारी देवेंद्र कुमार द्वारा थ्री डी इमेज,  एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध ई कंटेंट का प्रयोग, ई पाठशाला, दीक्षा पोर्टल से टेक्स्टबुक डाउनलोड इत्यादि का प्रयोग कैसे करेंगे स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी में चयनित एसआरजी द्वारा अपने-अपने बेस्ट नवाचार की प्रस्तुति दी गई । इस मौके पर जयंत कुमार सिंह, बिजेन्द्र भारती, डॉ जितेन्द्र सिंह, अनुराग वर्मा (डीसी), पूनम सिंह, अर्चना पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages