सरकार की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक मिले लाभ: प्रमुख चौपाल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

सरकार की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक मिले लाभ: प्रमुख चौपाल

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा भारत सरकार की ओर से गांवों को सम्पूर्ण विकसीत करने का पहल शुरू किया गया है। इस क्रम में विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत 15 नवबंर से 26 जनवरी 2024 तक गांव गांव विकास के साथ योजनाओं को लेकर संकल्प यात्रा निकाला जा रहा है। बुधवार को विकास खंड के ईटवा और दुर्गापुर गांव में सकल्प रथ यात्रा गांव में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओ से अवगत कराया। इस मौके पर अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भारत सरकार द्वारा 2047 तक विकसीत भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित और पात्र लाभार्थियों को दिलाने का लक्ष्य है। इस क्रम में ईटवा और दुर्गापुर गांव में संकल्प रथ यात्रा एलीईडी व पंपलेट के माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना से अवगत कराते हुए पंजीयन कराया। 

बीडीओ केके सिंह ने बताया कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजना के तहत गांव और ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाया जायेगा। वही ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार की योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का मुहिम है। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,एडीओ एजी श्याम सुंदर वर्मा, एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, प्रधान गुलाब मौर्या, आनंद पांडेय, सचिव पवन दूबे, देवचंद राम, जेपी रावत सहित अन्य रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages