एएनएम और लैब टैक्निशियन के खिलाफ हुई कार्रवाई - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

एएनएम और लैब टैक्निशियन के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा सीएचसी अर्न्तगत सब सेंटरों पर आये दिन एएनएन और स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिती की शिकायत मिलती है। जिसको लेकर गुरूवार को सीएचसी अधीक्षक लगातार अनुपस्थित रहने वाली दो एएनएम और एक लैबटेक्निशियन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। सीएचसी अधीक्षक के इस कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गयी है।






सकलडीहा सीएचसी अर्न्तगत कर आधा दर्जन से अधिक एडीशनल स्वास्थ्य केन्द्र और दर्जनों एएनएम सेंटर संचालित है। ग्रामीणों ने शिकायत किया था कि धरहरा सहित अन्य एएनएम सेंटरों पर एएनएम गायब रहती है। विभागीय जांच में धरहरा एएनएम सरोज और अन्य दूसरे सेंटर की एएनएम पूजा का एक माह का वेतन रोक दिया गया है। वही सीएचसी पर तैनात एलटी चन्द्र कुमार बगैर सूचना अनुपस्थित होने पर 9 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि सेंटरों पर बगैर सूचना अनुपस्थित डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मीयों की लापरवाही क्षम्य नही होगया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय से हेल्थ् वेलनेस सेंटर और एएनएम सेंटर सहित एडीशन स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages