कोहरों की धुंध और ठंड के बाद भी सुबह अलाव नदारत - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

कोहरों की धुंध और ठंड के बाद भी सुबह अलाव नदारत

 

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शीत लहर और कोहरे के कारण सुबह घरों से निकलना दूभर होगया है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से सुबह अलाव जलाये जाने की व्यवस्था नही होने पर ग्रामीण व राहगीर परेशान है। ग्रामीणों ने शाम के अलावा सुबह भी चट्टी चौराहों पर अलाव व कंबल वितरण कराने की मांग किया है।
शासन की ओर से ठंड को देखते हुए जरूरत मंदों को कंबल वितरण और सार्वजनिक स्थनों पर अलाव जलाये जाने का निर्देश है। इस क्रम में तहसील प्रशासन की ओर से तहसील क्षेत्र के 21 स्थानों पर अलाव जलाये जाने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील प्रशासन द्वारा सिर्फ कुछ स्थानों पर शाम को अलाव जलाया जा रहा है।

जबकि सुबह कोहरे के कारण राहगीर और स्कूल आने जाने वाले बच्चे परेशान है। तहसील प्रशासन से शाम के अलावा सुबह भी अलाव जलाये जाने व जरूरत मंदों को कंबल वितरण करने की मांग किया है। इस बाबत तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अलाव प्रतिदिन जलाये जाने का निर्देश है। सार्वजनिक स्थानों पर सुबह भी अलाव जलाया जायेगा।

कोहरे के कारण रेंगती रही वाहन
बीते दो दिनो से सुबह और शाम अचानक कोहरा हो जाने से मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आये। वही कोतवाली पुलिस कोहरे को देखते हुए वाहन स्वामियों को हेलमेट व डिपर जलाते हुए और बगैर नशा के वाहन चलाने का अपील किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages