रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पूर्वी मण्डल की ओर से शुक्रवार को बरठी कॉलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती और लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया।
गांव चलो अभियान के तहत गांव-गांव प्रवास कर बूथ समिति,पन्ना प्रमुख समिति व मैपिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज कर दिया गया है। मण्डल अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। मुख्य अतिथि व जिला उपाध्यक्ष हरिचरन सिंह टुनटुन ने कहा कि एक बार मोदी सरकार बनाने के लिये पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ समिति को कमर कसना होगा। मैपिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए अभी से कार्य करने का आह्वान। वही ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि संगठन के बल पर भाजपा देश में परचम लहरायेगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, महामंत्री सतीश तिवारी, मुसाफिर प्रजापति, भगवान दास,सरजू सिंह, देवेन्द्र दत्त पाण्डेय,विरेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता,सत्यप्रकाश गुप्त, कुमुदबिहारी सिंह पंमपंम सिंह ,रितेश तिवारी,पूनम चौहान, अजय सिंह,मंजू राजभर,निर्मला गोंड़,अमित सैनी आदि रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें