एसडीएम न्यायालय सकलडीहा से बरंगा में तीन सौ बीघा जमीन ताल में दर्ज - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

एसडीएम न्यायालय सकलडीहा से बरंगा में तीन सौ बीघा जमीन ताल में दर्ज

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताल सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बरंगा गांव में रायल ताल के नाम से दर्ज है। जहां वर्षो से सैकड़ों किसान खेती से लेकर मकान बनाकर रह रहे है। उपजिलाधिकारी / मजिस्टे्रट अनुपम मिश्रा के न्यायालय द्वारा ऐतिहासिक फैसले के तहत 167.5 एकड़ करीब (तीन सौ बीघा) जमीन ताल के रूप में दर्ज करा दिया गया है। कुल 335 एकड़ जमीन रायल ताल के नाम पर दर्ज है। जिसमें से मौके पर मात्र 24 एकड़ जमीन बचा था। एसडीएम न्यायालय में वर्ष 2022 में धारा 38 टू सरकार बनाम विश्वनाथ के तहत मुकदमा प्रचलित था।
तहसील क्षेत्र के बरंगा गांव के समीप 335 एकड़ भूमि ताल के नाम से 1356 और 1359 फसली में दर्ज था।जिस पर दर्जनों किसानों द्वारा ताल की भूमि अपने नाम से दर्ज कराकर खेती से लेकर मकान बनाकर रहते है।वर्ष 2022 में 20 जून को धारा 38 टू के तहत एसडीएम न्यायालय में सरकार बनाम बासुदेव के नाम से अपील किया गया। जिसके तहत किसानों को नोटिस जारी किया गया।इस मामले में सकलडीहा एसडीएम न्यायालय की ओर से सुनवाई व सरकारी वकील की बहस सुनने के बाद बाद संख्या 206 के तहत ऐतिहासिक फैसला किया गया। हाईकोर्ट की आदेश के आधार पर एसडीएम न्यायालय की ओर से 167.5 एकड़ भूमि ताल के नाम पर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

1356 और 1359 फसली के तहत ताल के नाम से बरंगा में 335 एकड़ भूमि दर्ज था। मौके पर मात्र 24 एकड़ जमीन शेष बचा था। जांच व सुनवाई के बाद 167.5एकड़ करीब (तीन सौ बीघा) जमीन को ताल के नाम से दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
अनुपम मिश्रा मजिस्टे्रट एसडीएम न्यायालय सकलडीहा





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages