रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा अपर जिलधिकारी अभय कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 45 प्रार्थना पत्र में मौके पर चार शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को टीम गठित करके के समय से निस्तारण का निर्देश दिया गया।
एडीएम अभय कुमार पांडेय ने कहा कि हर हाल में राजस्व संबधी सहित आईजीआरएस की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय से किया जाय।इसके साथ ही किसानों से जुड़ी समाधान तत्परता से विभागीय अधिकारी करे। इसके पूर्व अधिकारियों को समय से तहसील दिवस में आने का निर्देश दिया।इस मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्र, सीओ रघुराज ,तहसीलदार अखिलेश गुप्ता, नायब तहसीलदार अमित सिंह,बीडीओ केके सिंह,पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी,बीईओ अवधेश कुमार राय, सीडीपीओ अवधेश सिंह,एसडीओ संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें