विकसीत भारत संकल्प को पूरा करेगा अंतरिम बजट: प्राचार्य - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

विकसीत भारत संकल्प को पूरा करेगा अंतरिम बजट: प्राचार्य

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा लोकसभा में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट को लेकर गुरूवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्री सहित प्राचार्य ने सराहना किया। कहा कि यह बजट विकसीत भारत संकल्प को पूरा करने के लिये एक मिशाल साबित होगा। बजट में सबका ध्यान दिया गया है।
सकलडीहा पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी प्रोफेसर इन्द्रदेव सिंह ने कहा कि यह बज सभी वर्गो को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस बजट में सरकार ने युवा, महिला एवं गरीबों के विकास को फोकस किया गया है। वही असिस्टेंट प्रोफेसर डा0अमन मिश्र अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि अंतरिम बजट लोककल्याणकारी और देश की अर्थवस्था को मजबूती प्रदान करेगी। वही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0योगेन्द्र तिवारी अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि यह बजट विकसीत भारत संकल्प को पूरा करने के दिशा में एक मजबूत और सकरात्मक कदम के रूप में देखा जा सकता है। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर डा0 मीनू श्रीवास्तव अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि यह अंतरिम बजट महिलाओं को और आर्थिक सशक्त एवं सकरात्मक उर्जा प्रदान करेंगी।अंत में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि यह बजट सबको ध्यान में रखकर किया गया है। जो भारत को विश्व स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगी। इस मौके पर डा0अमन मिश्रा, डा0दयाशंकर सिंह यादव,श्यामलाल सिंह यादव,जितेन्द्र यादव, प्रोफेसर एमपी सिंह, डा0 सीता मिश्रा, वंदना कुमारी, डा0 पवन ओझा, डा0प्रीतम उपाध्याय आदि ने बजट का सराहना किया।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages