रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र से ग्रामीण और तहसील की आधा दर्जन फीडर से तहसील मुख्यालय सहित दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार की देर रात में हुई बारिश के कारण सोमवार को दोपहर तक आपूर्ति ठप रहा। जिसके कारण कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सहित अन्य समस्या से लोग जूझते रहे।आरोप है बारिश में आये दिन विद्युत आपूर्ति ठप हो जाता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने रहते है।
रविवार की देर रात रुक-रुककर हल्की बरसात हो रही है। रात में करीब 1 बजे से सकलडीहा के दोनों तहसील उपकेंद्र व ग्रामीण उपकेंद्र से सम्बंधित सात फीडरों की बिजली बाधित है। इससे लगभग दर्जनों गांव सहित तहसील मुख्यालय से जुड़े गांवों के लोग पूरी रात अंधेरे में रहने के लिये मजबूर रहे। वही सुबह पेयजल आपूर्ति नही होने पर नित्य कि्रया को लेकर परेशान रहे। इन्वर्टर, मोबाइल से लेकर सभी इलेक्ट्रानिक सामान शोपीश बनकर रह गया था। सरकारी कार्यालयों में भी बिजली के अभाव में काम प्रभावित रहा। सकलडीहा सीएचसी की एक्सरे मशीन और बैंकों में नेटवर्क की समस्या को लेकर परेशानी रही।उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष के0के0वर्मा महामंत्री नागेन्द्र गुप्त ने बिजली की मनमानी कटौती पर रोक और समस्या को दूर कराने की मांग किया है। समस्या का स्थायी रूप से समाधान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। इस संबंध में एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि दोनों उपकेंद्रों पर तकनीकी खराबी के चलते सप्लाई बाधित है। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल करा दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें