58 लाख से सकलडीहा में जर्जर छात्रावास का होगा सुंदरीकरण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

58 लाख से सकलडीहा में जर्जर छात्रावास का होगा सुंदरीकरण

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा में लम्बे समय से समाज कल्याण द्वारा निर्मित छात्रावास जर्जर होगया था। जिसके कारण छात्रावास में रहने वाले बच्चों को काफी असुविधा होती थी। इस समस्या को सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय व भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने जिला प्रशासन और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर समस्या दूर करने की मांग किया था। इस क्रम में शासन की ओर से 58 लाख 27 हजार रूपया सुंदरीकरण के लिये स्वीकृत हुआ है। शीध्र ही छात्रावास का मरम्मत कार्य शुरू कराया जायेगा।
सकलडीहा इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज के मध्य में  समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित छात्रावास बनाया गया है। जो पिछले पांच साल से अधिक समय से जर्जर होगया है। छात्रावास की सुविधा बेहतर नही होने के कारण छात्रों को पठन पाठन और नित्य कि्रया में समस्या होती है। छात्रों की समस्या को लेकर सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी के माध्यम से अवगत कराया था। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया था। इसके पूर्व में भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर सकलडीहा तहसील मुख्यायल की छात्रावास की मरम्मत की मांग किया था। इसके लिये कई बार पत्राचार भी किया। अंत में शासन की ओर से छात्रावास की सुंदरीकरण के लिये 58 लाख 27 हजार रूपया धन स्वीकृत कर दिया गया है। शीध्र ही यूपी सीडको द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कराया जायेगा।


सकलडीहा पीजी कॉलेज के समीप बनी छात्रावास लम्बे समय से जर्जर होगया था। जिसके कारण विद्यार्थीयों को पठन पाठन रहने की असुविधा होती थी। शासन की ओर से सुंदरीकरण के लिये धन स्वीकृत होने से महाविद्यालय के छात्रों को काफी सहुलियत होगी। शीध्र ही जिला प्रशासन के माध्यम से विद्यालय की भूमि का अधिग्रहण भी कराया जायेगा।
प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय प्राचार्य सकलडीहा पीजी कॉलेज


समाज कल्याण द्वारा संचालित छात्रावास की सुंदरीकरण के लिये शासन की ओर से धन स्वीकृत होगया है। शीध्र ही मरम्मत कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जायेगा। बनने के बाद विभाग को हैंड ओवर किया जायेगा।
 नागेन्द्र कुमार मौर्य जिला समाज कल्याण अधिकारी चंदौली।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages