एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप ग्रामीणों में मचा हाहाकार - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप ग्रामीणों में मचा हाहाकार

 

रिपोर्टर/अमित कुमार 

सकलडीहा जल जीवन मिशन के तहत बीते एक सप्ताह पूर्व टिमिलपुर में पाइप लाइन लगाने के लिये नाला खोदाई जेसीबी से कराया गया। खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों के पच्चास हजार उपभोक्ता पेयजल की किल्लत से जूझ रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी कोरा आश्वासन दे रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है।

जानकारी के अनुसार टिमिलपुर में जल निगम की टंकी से सकलडीहा कस्बा, तेन्दुई, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, बलारपुर सहित आधा दर्जन गांव  के करीब पच्चास हजार उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति होती है। बीते एक सप्ताह पूर्व जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा टिमिलपुर में नई पाइप लाइन के लिये जेसीबी से खोदाई कराया जा रहा था।


इसी दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। जिससे कस्बा में सुबह शाम पेयजल की किल्लत से कस्बावासी परेशान है। शिकायत के बाद भी अभी तक मरम्मत नही हो पाया।जबकि विभागीय अधिकारियों ने देर शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का कोरा आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कर दिया था। आ्क्रोशित ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराने को लेकर विरोध प्रदशर्न भी किया। इस बाबत अवर अभियंता उदय राज गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को दोपहर तक मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू करा दी जायेगी।इस मौके पर विरोध जताने वालो में अनूप जायसवाल, सोनी जायसवाल, सुनील चौहान, नन्हकू, आदित्य, धरमू, चौथी राम, राजेश, अरविंद रामजतन, इस्लाम आदि रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages