रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा क्षेत्र के बभनपुरा और रैपुरा गांव के दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल चार दिन पूर्व जलमग्न हो गई है। किसानों का आरोप था कि डैना गांव के समीप माइनर में फाटक ना लगाए जाने की वजह से हर वर्ष फसल बर्बाद हो जा रही है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी अनजान बने रहते हैं। शनिवार को राजवाहा में फाटक लगा दिये जाने से किसानों ने राहत की सांस लिया है।
सकलडीहा राजवहा से डैना गांव के समीप से बभनपुरा,रैपुरा माइनर निकली है। इस माइनर से दोदौली,अमावल,डैना व बभनपुरा गांव के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते है। लेकिन इस माइनर में फाटक नही लगा था। ऐसे में जब भी सकलडीहा राजवाहा में पानी छोड़ा जाता था। तो यह पानी फाटक न होने से सीधे बभनपुरा,रैपुरा माइनर में किसानों के खेत में चला जाता था। जिससे किसानों के न चाहते हुए भी उनके द्वारा लगाई हुई फसल जलमग्न हो जाती थी। इस बार भी पानी छोड़े जाने पर किसानों की फसल जलमग्न हो गयी थी। विभाग की ओर से फाटक लगने पर किसानों में हर्ष जताया है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें