रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा भाजपा किसान मोर्चा की ओर से रविवार को चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती से लेकर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता मनोज उपाध्याय मिडिया प्रभारी ने कहा कि मोदी योगी की सरकार में विकास की गारंटी है। किसान से लेकर व्यापारी और युवाओं को रोजगार से लेकर हर प्रकार की सुविधा दिलाने को लेकर सरकार कटिवद्ध है। वही किसान मोर्चा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह रवि ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि से लेकर घरौनी का लाभ मिला है। इसके अलावा समय से किसानों को खाद पानी और नहरों की साफ सफाई कराया जा रहा है। आज किसानों को उन्नत पैदावार से लेकर तकनिकी यंत्री भी मुहैया कराया जा रहा है। इसके पूर्व गांव प्रवास के दौरान चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, मंडल प्रभारी सरजू सिंह,भगवान दास,दीपक पाठक, पीयूष सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें