रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा डा0आंबेडकर जंयती के उपलक्ष्य में रविवार की देर रात तक उकनीबीरम राय गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के कर्णधारों को आयोजक निठेाहर सत्यार्थी और गिरजेश दादा की ओर से अंगवस्त्र और मालाफूल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने डा0आंबेडकर के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डा.अश्वनी कुमार ने कहा कि डा0आंबेडकर ने भारत का संविधान लिखकर दलित और पिछड़े वंचित समाज के जीवन में नया उजाला लाया।आज सर्व समाज के लोगों को जो अधिकार और सम्मान मिला है। उनके त्याग और समपर्ण का परिणाम है।वही विशिष्ठ अतिथि रमेश राम जिला पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि बाबा साहेब ने विषम परिस्थितियों में दलित समाज को जीने का मंत्र दिया है। उन्हीं की ताकत के बदौलत दलित समाज को राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सांसद विधायक बनने का गौरव मिला है।आज दलित समाज शिक्षित होकर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इसके पूर्व सचिव सुभाष चन्द्र भारती, अरूण रत्नाकर, भाईराम प्रधान, गणेश प्रसाद ने डा. आंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।अंत में कार्यक्रम आयोजक निठोहर सत्यार्थी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और मालाफूल से सम्मानित किया।इस मौके पर गिरजेश दादा, अजय यादव,लोरिक राम, प्रेमलता सत्यार्थी,आकांक्षा सत्यार्थी,गुड़िया,विश्राम प्रसाद,महेन्द्र, प्यारे लाल यादव प्रधान सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।
सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग (ABR)(अवधूत भगवान राम)पैथोलॉजी सेंटर ।।जाँच सही तो इलाज भी सही।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें